मोहम्मद अख़लाक़ को उसके गाँव के हिन्दुओं ने इसलिए मार डाला क्योंकि अफवाह उड़ा दी गई कि उसके घर में गाय का मांस था। ग्वाला पेहलु खान गाय खरीद के घर ले जा रहा था तो रास्ते में गोरक्षकों ने उसको मार दिया। पंद्रह-वर्षिय जुनैद खान को ट्रेन में कुछ हिन्दू युवकों ने सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि वो मुसलमान था। इन तीन चर्चित वाक़ियों से हम शायद वाक़िफ़ हों, मगर डॉ ज़फर-उल इस्लाम खान की रिपोर्ट ‘मॉब लिंचिंग इन इंडिया’ में वर्ष 2014 और 2024 के बीच भारत में हुए १७०० से ऊपर लिंचिंग के घटनाएं दर्ज़ हैं। लिंचिंग के शिकार हर धर्म, जाति, और समुदाय के लोग हुए हैं, मगर प्रायः मुसलमान को भीड़ सिर्फ इसलिए पीटती है क्योंकि वो मुसलमान है। सुनिए डॉ खान के साथ लिंचिंग के काले सच पर एक चर्चा।
- एक्स (ट्विटर) पर डॉ ज़फर-उल इस्लाम खान
- फेसबुक पर डॉ ज़फर-उल इस्लाम खान
- ‘मॉब लिंचिंग – अ रिकॉर्ड’ अमेज़न पर
- डॉ ज़फर-उल इस्लाम खान की किताबें अमेज़न पर
(‘सम्बन्ध का के की’ के टाइटिल म्यूज़िक की उपलब्धि, पिक्साबे के सौजन्य से।)






